नगर निगम ने सेमरिया चौराहे पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की, दुकानदारों का सामान ज़ब्त किया
सतना नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता लव लश्कर के साथ बुधवार सुबह 11 बजे सेमरिया चौराहा पहुंचा और अतिक्रमणकारियो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी । कार्रवाई के दौरान दुकानदारों से कहासुनी और बहसबाजी भी हो गई । अतिक्रमण दस्ते ने यातायात अवरोध दुकानदारो के सामानों को भी जप्त किया और प्रकरण भी बनाया । अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शहर मे लगातार जारी रहने की बात की जा रही है ।