दुधि: गुलालझरिया गांव में सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझारिया गांव में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान रामविचार सिंह (25) पुत्र भोला सिंह, निवासी निगाई बोकराखाड़ी, थाना कोन के रूप में हुई है। वह अपने साले तिलक राज पुत्र गुलाब सिंह, जो मिर्जापुर के निवासी हैं, के साथ किसी काम से बभनी गए थे। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे।