रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नरैनापुर सुमेरपुर में मृतक कैडेट अंतरिक्ष कुमार के भाई अभिनव सिंह ने आरोप लगाया कि अंतरिक्ष ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। अभिनव ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाए जा रहे हैं। ब्लॉक मुख्यालय के शहीद पथ तक कैंडल मार्च निकाला