उरई: कोंच क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवकों की हुई मौत व तीसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Orai, Jalaun | Feb 19, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवकों के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन युवक कार में सवार होकर ग्वालियर की तरफ जा रहे थे, तभी कोच कोतवाली क्षेत्र में उनकी कर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हुई और दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।