रघुराजनगर नगरी: उंचेहरा में रामपथगमन मार्ग पर हादसा, बाइक सवारों को बचाने में हाइवा मकान में घुसा, लाखों का नुकसान
रामपथगमन मॉर्ग जिगनहट से केजेएस सीमेंट प्लांट तक वन वे बन कर तैयार हो चुका है।जब कि यहां फोर लेन बनाना था।लेकिन ऐसा नही हुआ है,जिस वजह से ओवर ब्रिज उंचेहरा के दोनों छोर पर व्यबस्थित चौराहा अभी तक नही बनाया गया है ।जिस वजह से यहां आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहे है।उसी क्रम में शनिवार की शाम बाइक सवारों को बचाने हाइवा वाहन मकान में घुसा।