दतिया: चितवा गाँव में अज्ञात चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, नगदी और सोने-चांदी के जेवर चुराए, चिरुला थाने में FIR दर्ज
चिरुला थाना क अंतर्गत आने वाले चितवा गाँव में सूने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी व सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। जिसको लेकर पीड़िता महिला ने चिरुला थाने पहुँचकर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कराया है। मंगलवार शाम 06 बजे बजे जानकारी देते हुए चिरुला पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला निशा पत्नी सुरेश चंद्र पटेरिया के घर पर 18 जनवरी को कोई नही था।