डीग: बेटों को सौंपा करोडों का कारोबार, अब ब्रजवासियों की सेवा में समर्पित हुए दो भाई
Deeg, Bharatpur | May 24, 2026 अधिक मास में चल रही ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान जहां हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पदयात्रा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अपनी सेवा भावना से इस धार्मिक यात्रा को और भी विशेष बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ निवासी दो भाइयों विशन चंद्र वर्मा और रामेश्वर दास ने ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।