जैतहरी: जैतहरी बाजार में साइबर अलर्ट,
पुलिस ने व्यापारियों को किया जागरूक,
ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय
जैतहरी मुख्य बाजार में पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी शेयर करने और ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।