सासाराम: उत्पाद विभाग की पुलिस ने सासाराम के कादीर गंज मोहल्ले से अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के पुलिस ने सासाराम के कादीर गंज मोहल्ले से अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जितेंद्र पासवान एवं विपुल कुमार बताया जा रहा है। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति से उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया कीजाएगी।