सासाराम: पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास अनियंत्रित बाइक पर से गिरकर घायल हुए बाइक सवार दो व्यक्ति
सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास अनियंत्रित बाइक पर से गिरकर बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायल व्यक्ति का नाम बीरेंद्र पासवान एवं जलेंद्रर कुमार बताया जा रहा है। दोनों घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सा के देखरेख में दोनों घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है।