हरदा: सिराली नगर परिषद की लापरवाही से वार्ड 11 जलमग्न, घरों में घुसा गंदा पानी; रहवासियों ने जताया आक्रोश।
Harda, Harda | Jul 4, 2026 लगातार हो रही बारिश के बीच नगर परिषद की लापरवाही वार्ड क्रमांक 11 (सुभाष चंद्र बोस फोकटपुरा) के रहवासियों पर भारी पड़ रही है। समय पर नालों और नालियों की सफाई नहीं होने से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। परिणामस्वरूप गंदा और बदबूदार पानी सड़कों से होते हुए कई घरों में घुस गया, जिससे क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।