नीम का थाना: नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार फेसबुक व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक डाल करता था ठगी
नीमकाथाना कोतवाली पुलिस द्वारा साईबर ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर व्हाटसअप व फेसबुक पर पेन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी डाउनलोड करने के फर्जी लिंक डालने वाले आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी राकेश विज्ञापन के लिंक डाल धोखाधड़ी करताना था।अभियुक्त राकेश कुमार के कब्जे से दो मोबाईल, 5 डेबिट कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, दो चैक बुक व 90500रुपये बरामद किए।