अररिया: अररिया में भक्ति और श्रद्धा की अलौकिक लहर में समा गया श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह
Araria, Araria | Apr 16, 2026 अररिया शहर के शिवपुरी स्थित हरे कृष्ण केंद्र द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य समापन बुधवार की रात 9 बजे हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथ भवन, कृष्णापुरी, एपीएस रोड, वार्ड संख्या 09 के समीप स्थित मैदान में किया गया था। समापन के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।