अरवल: अरवल कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 8, 2026 पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी द्वारा आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पुलिस कार्रवाई, साइबर अपराध सहित विभिन्न मामलों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।