भिंड नगर: स्कॉन मंदिर के पुजारी ने बताया, 16 जुलाई को पहली भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी, शहरभर में गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन
भिंड शहर में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा आयोजित यह जगन्नाथ रथ महोत्सव 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे बद्री प्रसाद की बगिया से प्रारंभ होगा।यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। रथ यात्रा बद्री प्रसाद की बगिया से शुरू होकर सदर बाजार, गोल मार्केट, होते हुए निकाली जाएगी