नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में राजद का धरना प्रदर्शन, सरकार के कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य में बढ़ते महंगाई भ्रष्टाचार और विधि व्यवस्था के सवाल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो ने किया। इस अवसर पर चेरिया बरियारपुर के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार ने सरकार की जमकर आलोचना की। मौके पर एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा बीडीओ को मांग पत्र सौंपा।