आस्था भार्गव ने बढ़ाया बनखेड़ी नगर का गौरव बनखेड़ी नगर की सेंट मैरी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आस्था भार्गव ने कक्षा दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।