अम्बाह। गांधीजी की पुण्यतिथि पर नपा चौराहा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मनरेगा में किए गए जनविरोधी बदलावों के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा व विधायक देवेंद्र सखवार ने भाजपा नीतियों की आलोचना की। कांग्रेस ने गरीब-किसान-मजदूर के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।