हिलसा: हिलसा जेल के 35 कैदियों को मशरूम उत्पादन का दिया गया प्रशिक्षण
Hilsa, Nalanda | Apr 23, 2025 बुधवार को हिलसा जेल में बंद बंदियों के बेहतर भविष्य एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे जिसको लेकर हिलसा जेल में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नालन्दा के द्वारा बंदियों के बीच 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरईसीपी अंजुला कुमारी ने बंदियों को बताया कि मशरूम कम जमीन में भी उगाया जा सकता है। इसकी खेती लाभकारी है।