प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान पर सोमवार को सारनी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर स्वदेशी अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजारों में जाकर स्वदेशी उत्पादों की खरीददारी की और लोगों से भी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की।