परसिया: गांधी मोहल्ले में चोरी की वारदातें बढीं, सीसी टीवी में कैद आरोपी, पुलिस ने भट्टी मोहल्ले से संदेही को पकड़ा
नगर के वार्ड क्रमांक ग्यारह के गांधी मोहल्ले में चोरी की वारदात बढती जा रही है। चार घरों में चोरी की गई है। बुधुवार को गांधी मोहल्ले में पीयूष बत्रा के घर चोरी का प्रयास करता एक युवक सीसी टीवी फुटेज में कैद हुआ। पुलिस ने गुरुवार को संदिग्ध युवक को राउंड अप किया है। युवक शातिर चोर है। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया है। सीसीटीवी फुटेज गुरुवार 5 बजे वायरल हुआ।