बदायूं: गोपालपुर गांव में मजदूरी का काम करने से मना किया तो तीन लोगों ने लोहे की राड व डंडा मारकर दो भाइयों को घायल किया
Budaun, Budaun | May 24, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मजदूरी का काम करने से मना किया तो तीन लोगों ने महाराज पुत्र सालेराम व उसके भाई इतवारी के लोहे की राड व डंडा मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों के ऊपर कुत्ते भी छोड़े। जिससे कुत्तों ने उनके काट लिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। दोनों घायल भाइयों को जला अस्पताल में भर्ती कराया है।