बेगूसराय: जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य युद्धस्तर पर जारी, 10 स्थानों पर प्रपत्र संग्रहण केंद्र बनाए गए
बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण- 2025 का कार्य तेज गति से चल रहा है. गणना प्रपत्र संग्रहण को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 05:00 बजे मिली. जिला प्रशासन द्वारा लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं.