बेगूसराय: बेगूसराय में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के फाजलपुर गांव की है। मृतक मजदूर की पहचान फाजलपुर गांव के रहने वाले भगवान चौधरी का पुत्र शैलेंद्र चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में प्रजनन बताया है कि शैलेंद्र चौधरी अपने घर के सामने सुबह ब्रश कर रहा था।