बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को कुचल दिया। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे युवक को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।