डीग: डीग में मिशन मोड में पौधारोपण होगा, 6.75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
Deeg, Bharatpur | May 19, 2026 मानसून सत्र में होने वाले पौधारोपण को इस बार औपचारिकता से आगे बढ़ाकर लक्ष्य आधारित अभियान के रूप में चलाया जाएगा। “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत वर्ष 2026-27 में जिले को 6 लाख 75 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी।