बांका सिविल सर्जन डॉ. अनिता कुमारी के सेवानिवृत होने पर उन्हें सीएस कार्यालय में शुक्रवार करीब 7 बजे समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने कहा कि सिविल सर्जन का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई, उसे इन्होंने बखूबी पूरा है।