रामगढ़: पाली में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, शोभायात्रा निकली और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Ramgarh, Alwar | Apr 13, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत पाली गांव में सोमवार को सुबह 11 बजे संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहे।