बदायूं: खरखोली गांव में मायके में गर्भवती महिला की टेबल फैन से करंट लगने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 19, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के करियामई गांव की रहने वाली 20 वर्षीय मोहनी पत्नी भूराज अपने मायके थाना अलापुर क्षेत्र के खरखोली गांव में आई थी। वह गर्भवती थी। वह अपने मायके में ही टेविलफैन लगाकर लेटी हुई थी। अचानक टेविलफैन बंद हो गया और उसने टेविलफैन छुआ और फिर उसे करंट लग गया। तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया।