घोसी: घोसी ग्राम प्लेक्स भवन में राजस्व महा अभियान 25 को लेकर एक बैठक आयोजित
घोसी ग्राम्प्लेक्स भवन में शुक्रवार को राजस्व महाअभियान -25 को लेकर जन प्रतिनिधियो के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी ने किया। आयोजित बैठक में अंचल अधिकारी ने राज्य सरकार के द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले इस महा अभियान को लेकर चर्चा किया।