टाटीझरिया में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की आन-बान-शान से सराबोर हुआ प्रखंड। गणतंत्र दिवस का महापर्व टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सोमवार को टाटीझरिया प्रखंड के सभी सरकारी संस्थानों, निजी कार्यालयों, चौक-चौराहों और शिक्षण संस्थानों में आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया।