देवरी: देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
Deori, Giridih | Apr 3, 2026 जमुआ देवघर मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ गांव पास गुरुवार देर शाम को एक अज्ञात बालू लद्दा ट्रैक्टर वाहन के चपेट में आकर एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया मृतक व्यक्ति की पहचान बिहार जमुई बीचकोडवा थाना क्षेत्र के बासबूटी गांव निवासी 35 वर्षीय मिट्ठू राय बताया गया