मंदसौर: निर्जला एकादशी पर फलों से सजे मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर पर दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में निर्जला एकादशी पर 25 जून शाम 5 बजे विशेष पूजा-अर्चना हुई,भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा का विभिन्न फलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी,मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय बना रहा,