नानौता में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाना नानौता पहुंचकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी को तीन सूत्रीय मांगों से जुड़ा एक शिकायती पत्र सौंपा। तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र हिन्दू, मंत्री अभय हिन्दू और उपाध्यक्ष दीपक हिन्दू के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया।