बक्सर: मनरेगा का नाम बदलने पर बक्सर सांसद ने सरकार पर बोला हमला, कहा- गांधी के राम, राम थे, ये तो आरएसएस के जय श्रीराम हैं
Buxar, Buxar | Dec 19, 2025 मनरेगा का नाम बदलने को लेकर बक्सर सांसद ने भारत सरकार पर निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने मनरेगा के जगह जो यह दूसरा कानून बनाया है वह तो अब है ही नहीं। वह एक नया कानून है जो गांधी के राम नहीं है गांधी के राम, हे राम थे, यह तो आरएसएस सावरकर के जय श्री राम है। दोनों राम में अंतर है। सांसद ने कहा कि मनरेगा में संसोधन की जगह कानून ही खत्म कर दिया।