जबेरा स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन में शनिवार की रात्रि 8 बजे तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदू धर्म के अनुयायियों द्वारा किया जाने वाला एक औपचारिक विवाह कार्यक्रम जिसमें तुलसी नामक पौधे का विवाह शालिग्राम अथवा विष्णु अथवा उनके अवतार कृष्ण के साथ किया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।