केवटी रनवे: पथारपट्टी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पथारपट्टी गांव निवासी सुबोध कुमार मंडल को 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।