कटनी नगर: कुठला पुलिस नवरात्रि गश्त के दौरान पकड़ी 60 पेटी शराब कीमत 3 लाख रुपये, बोलेरो वाहन से की जा रही थी तश्करी,
कुठला पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के के दौरान एक बोलेरो वाहन से कुल 60 पेटी शराब जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है जप्त की गई है। कार्यवाही के संबंध में आज बुधवार शाम 5 बजे सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया वाहन चालक वाहन खड़ा कर भाग निकला जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे शिकंजा अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।