मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत सिरोही जिले में निःशुल्क जांच सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। अब जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं पर कई प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध होंगी। यह सुविधा भारत सरकार और राजस्थान सरकार की फ्री डायग्नोस्टिक सर्विस इनिशिएटिव (FDSI) गाइडलाइन के अनुरूप 'हब एंड स्पोक' मॉडल के तहत स्थापित की गई है।