चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना ने मंगलवार शाम चूरू के कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई तथा पुलिसिंग की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया। कलेक्टर ने थाने में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।