चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू पंचायत अंतर्गत आंधारिया गांव के पुरना बस्ती में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित सोलर जलापूर्ति जल मीनार पिछले एक साल से खराब है। इसके कारण इस बस्ती के 17 परिवार पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। खराब जल मीनार की मरम्मत की दिशा में पंचायत और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। जबकि ग्रामीणों ने जल मीनार