राजनगर: खजुराहो कॉर्ड लाइन परियोजना: दरियागंज-सिंगारपुर डुमरा के बीच नव निर्मित रेलखंड पर स्पीड ट्रायल सफल
खजुराहो कॉर्ड लाइन परियोजना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे दरियागंज से सिंगारपुर डुमरा के मध्य लगभग 1.9 किलोमीटर लंबे नव निर्मित कॉर्ड लाइन रेलखंड पर सफल स्पीड ट्रायल संपन्न किया गया। इस दौरान रेल संरक्षण आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्राणजीव सक्सेना ने पूरे रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेल पथ, सिग्नल