जबलपुर: मिर्च पाउडर फेंक कर इंदौर के व्यापारी से लूट का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर: माढोताल पुलिस ने इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से 2 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने योजना बनाकर लूट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटे गए 2 लाख में से 1 लाख रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त 2 दोपहिया वाहन और 1 चाकू जब्त किया गया है।