नवाबगंज: देवा रेंज में हरे-भरे अशोक और बड़हल के पेड़ काटे गए, रेंजर ने बताया- अशोक का पेड़ प्रतिबंधित नहीं है
बाराबंकी के देवा वन रेंज क्षेत्र में वन विभाग की कथित मिलीभगत से वन माफियाओं ने हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान किया है। यह घटना टिकरापट्टी ग्राम पंचायत के चौधरी पुरवा गांव में सामने आई, जहां बिना परमिट के अशोक और बड़हल के दर्जनों पेड़ काट दिए गए।माइनर के किनारे एक बाग में लगे राजकीय दर्जा प्राप्त लगभग छह अशोक के पेड़ों को पूरी तरह से काट दिया गया।