कटरा: मुआवजे की मांग को लेकर कटरा प्रखंड मुख्यालय पर बाढ़ पीड़ितों ने की नारेबाजी, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार सुबह करीब दस बजे में बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बाढ़ पीड़ितों ने अंचल गार्ड पर अभद्र व्यवहार और गालियां देने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कई जगहों पर करीब एक सप्ताह से घरों में बाढ़ का पानी जमा है।