गजरौला में नेशनल हाईवे किनारे स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। टैक्स चोरी के संदेह में हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्लांट का मुख्य गेट बंद कराकर लेखा विभाग समेत सभी इकाइयों को अपने नियंत्रण में ले लिया। कंपनी के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए।