पुलिस ने शनिवार को शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत ईसागढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। केवल 24 घंटे के भीतर 17 वर्षीय नाबालिग बालक को गुना से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। दरअसल, 20 नवंबर को परिजनों ने बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद ईसागढ़ पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया ।