विदिशा नगर: कांग्रेस सेवा दल ने निकाली प्रभात फेरी,माधवगंज से प्रारंभ कर कांग्रेस कार्यालय में किया समापन,दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
कांग्रेस सेवा दल ने मंगलवार सुबह 7 बजे माधवगंज चौराहे से प्रभात फेरी प्रारंभ की। इसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम व सामाजिक एकता का संदेश देना था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी कांग्रेस पार्टी का ध्वज थामे आगे चल रहे थे। सेवा दल के पदाधिकारी ढोलक-मंजीरों के साथ देश प्रेम के गीत गाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।