रामानुजगंज: गंगा दशहरा पर कन्हर तट भक्तिमय, काशी के ब्राह्मणों ने प्रस्तुत किया भव्य शिव तांडव स्तोत्र
रामानुजगंज बुधवार गंगा दशहरा एवं मां गायत्री जयंती के पावन अवसर पर मां महामाया मंदिर परिसर एवं कन्हर नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों ने आकर्षक गंगा आरती एवं शिव तांडव स्तोत्र की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दीपों की रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्हर नदी तट भक्तिमय माहौल बना रहा