मड़ियाहू: यादव नगर बाजार हादसों का हॉटस्पॉट बना, तेज रफ्तार कार की टक्कर से फल विक्रेता घायल
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित यादव नगर बाजार, मिर्जापुर-जौनपुर मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने फल विक्रेता सोनू गुप्ता को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।